UPSC ने सिविल सर्विस एग्जाम 2025 का फाइनल रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में रावतभाटा के अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया टॉप किया है। 958 कैंडिडेट्स अलग-अलग सर्विसेज के लिए क्वालिफाई हुए हैं। पूरा रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर उपलब्ध है।
UPSC की सिविल सेवा परीक्षा में राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने टॉप किया है। उन्होंने देशभर में पहला स्थान हासिल किया है। राजेश्वरी सुवे एम और अकांश ढुल ने दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया है। अनुज अग्निहोत्री राजस्थान के रावतभाटा इलाके के रहने वाले हैं।
जारी रिजल्ट में कुल 180 कैंडिडेट्स IAS के लिए चयनित हुए हैं। IFS के लिए 55 कैंडिडेट्स का चयन हुआ है। वहीं, 150 IPS चुने गए हैं।
अनुज पहले भी 2 बार UPSC एग्जाम क्लियर कर चुके हैं। UPSC 2023 में पहले प्रयास में उन्हें दिल्ली में SDM के पद पर नियुक्ति मिली थी। अनुज के पिता केबी अग्निहोत्री राजस्थान परमाणु बिजलीघर में काम करते हैं। मां मंजू अग्निहोत्री गृहिणी हैं। अनुज ने रावतभाटा परमाणु ऊर्जा केंद्रीय स्कूल से पढ़ाई की है। 12वीं में उनके 94 प्रतिशत नंबर आए थे।
UPSC CSE के टॉप 10 टॉपर
रैंक 1 – अनुज अग्निहोत्री
रैंक 2 – राजेश्वरी सुवे एम
रैंक 3 – आकांश ढुल
रैंक 4 – राघव झुनझुनवाला
रैंक 5 – इशान भटनागर
रैंक 6 – ज़िनिया अरोड़ा
रैंक 7 – एआर राजा मोहिद्दीन
रैंक 8 – पक्षाल सेक्रेटरी
रैंक 9 – आस्था जैन
रैंक 10 – उज्ज्वल प्रियांक।










