‘न्यूयॉर्क का मेयर तो चुन नहीं सकते… ईरान में लीडरशिप बदलना चाह रहे’, ईरानी उप-विदेश मंत्री का ट्रंप को करारा जवाब

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: ईरान  ईरान के उप-विदेश मंत्री डॉ. सईद खतीबजादेह ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को करारा जवाब दिया है. ट्रंप की चेतावनी पर खतीबजादेह ने कहा कि ईरान के लोग अपना नेता खुद चुनेंगे.

दिल्ली में रायसीना डायलॉग 2026 में भाग लेते हुए ईरानी उप-विदेश ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ईरान में लीडरशिप बदलने की मांग कर रहे हैं, जबकि वह न्यूयॉर्क के मेयर को भी नियुक्त नहीं कर सकते…क्या आप इस औपनिवेशिक दृष्टिकोण की कल्पना कर सकते हैं? जबकि वह अपने देश में लोकतंत्र देखना चाहते हैं, वह ईरान के लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए राष्ट्रपति को हटाना चाहेंगे.”

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजराइल की सैन्य कार्रवाई पर, खतीबजादेह ने कहा कि यह ईरान के खिलाफ एक अस्तित्व की लड़ाई है, और वे ईरान के अस्तित्व को खत्म करना चाहेंगे. हम उन हमलावरों को पीछे धकेलने के लिए एक बहादुरी भरी, राष्ट्रवादी लड़ाई लड़ रहे हैं. हमारे पास कोई विकल्प नहीं है, सिवाय इसके कि हम वहीं हमला करें जहां से अमेरिकी हमला शुरू कर रहे हैं.

दिल्ली में रायसीना डायलॉग 2026 में बोलते हुए ईरानी उप-विदेश मंत्री खतीबजादेह ने कहा कि अमेरिका ने ईरान के अस्तित्व को मिटाने का फैसला किया है. इजराइली कई दशकों से ग्रेटर इजराइल के अपने भ्रम के कारण यह वादा कर रहे हैं. हमारे पास फारस की खाड़ी इलाके में अमेरिका की मौजूदगी को खत्म करने के अलावा कोई चारा नहीं है.

उन्होंने कहा, “मेरे देश पर हमला हो रहा है, यह झूठ फैलाकर कि ईरान खतरा पैदा कर रहा है. अमेरिका और इजराइल ने ईरान के खिलाफ हमला क्यों शुरू किया, यह एक जरूरी सवाल है. अगर आप यह सवाल अमेरिकी प्रशासन से पूछेंगे, तो अलग-अलग मार्केट और समूहों के आधार पर आपको अलग-अलग जवाब मिलेंगे. उन्होंने यह क्यों शुरू किया, यह शक्ति की राजनीति और ‘ग्रेटर इजराइल’ के भ्रम की वजह से है.”

ईरान उप-विदेश मंत्री ने कहा, “आज अमेरिका और इजराइल जो कर रहे हैं, वह अंतरराष्ट्रीय कानून और नियमों के खिलाफ है…ईरान की तरफ से कोई उकसावे की कार्रवाई नहीं हुई.”

उन्होंने कहा कि हम इस क्षेत्र के लिए, दुनिया के लिए और नैतिकता के लिए यह विरोध कर रहे हैं. ईरान के लोग कुर्बानी दे रहे हैं क्योंकि ईरान के खिलाफ गलत, दुस्साहसी बर्ताव हो रहा है.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial