पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले प्रदेश में ऐसा लगता है कि शक्ति प्रदर्शन का दौर शुरू हो गया है. ममता बनर्जी के बाद आज भाजपा ने प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शन नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के काफिले पर कल रात हुए कथित जानलेवा हमला के विरोध में किया गया.
तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी के बीच शक्ति प्रदर्शन का दौर चल रहा है. ममता बनर्जी ने आई-पैक के ठिकानों पर ईडी के छापों के बाद मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने जादवपुर से हाजरा तक पदयात्रा के बाद एक विशाल रैली को संबोधित किया था. अब विपक्षी दल भाजपा ने पश्चिम मेदिनीपुर के चंद्रकोना रोड पर शुभेंदु अधिकारी के काफिले पर कथित हमले के विरोध में कोलकाता में रविवार को शक्ति प्रदर्शन किया. इस दौरान भाजपा समर्थकों ने जय श्रीराम के नारे भी लगाये.
विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी पर कथित तौर पर तृणमूल कांग्रेस समर्थकों द्वारा किये गये हमले के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रदेश की राजधानी कोलकाता समेत अलग-अलग जगहों पर विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने भाजपा नेता की गाड़ी में आग लगाकर उनकी हत्या करने की साजिश रचने का आरोप लगाया. कहा कि ऐसा करने वालों को तत्काल गिरफ्तार किया जाना चाहिए.










