ED की रेड के खिलाफ TMC का हल्लाबोल, दिल्ली में अमित शाह के ऑफिस के बाहर प्रदर्शन, कोलकाता में ममता का पैदल मार्च

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली में TMC के सांसदों ने ईडी की रेड के खिलाफ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया. इनके हाथों में पोस्टर था, जिस पर लिखा था, बंगाल मोदी-शाह की गंदी चालों को खारिज करता है. पुलिस ने इनको यहां से हटा दिया. पुलिस ने एक-एक कर महुआ मोइत्रा सहित कई सांसदों को उठाकर पुलिस वैन में डाला. रेड को लेकर टीएमसी सांसदों ने बीजेपी पर निशाना साधा. महुआ मोइत्रा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए पॉलिटिकल जासूसी का आरोप लगाया.

तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेताओं ने दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दफ्तर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. जैसे ही विरोध प्रदर्शन बढ़ा, पुलिस ने टीएमसी नेताओं को रोकने की कोशिश की. इस दौरान कई टीएमसी नेताओं और सांसदों को पुलिस ने हिरासत में लिया.

पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शन में शामिल TMC सांसद महुआ मोइत्रा को भी हिरासत में लिया, जिस दौरान टीएमसी सांसद मोइत्रा ने पुलिस की कार्रवाई की निंदा की है. टीएमसी सांसद मोइत्रा ने कहा कि उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल में आने वाले विधानसभा चुनाव जीतेगी. टीएमसी सांसदों ने शुक्रवार को अमित शाह पर चुनाव से पहले पार्टी की जानकारी हासिल करने के लिए ED का लुटेरे के तौर पर इस्तेमाल करने का आरोप लगाया.

उधर कोलकाता में ममता बनर्जी सड़क पर उतरीं. गुरुवार को कोलकाता में ईडी ने आई पैक के ऑफस और डायरेक्टर प्रतीक जैन के ठिकानों पर रेड मारी थी.ये रेड कोयला घोटाले से जुड़े मनी लॉन्डिंग मामले को लेकर  मारी गई थी. रेड के दौरान सीएम ममता बनर्जी मौके पर पहुंची थीं .ईडी ने आरोप लगाया कि प्रतीक जैन के आवास पर छापे के दौरान ममता बनर्जी जबरन इमारत में दाखिल हुईं और दस्तेवजों, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सहित महत्वपूर्ण सबूत अपने साथ ले गईं.

 

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial