हिमाचल प्रदेश: सिरमौर जिले के हरिपुरधार में एक निजी बस खाई में जा गिरी. इस हादसे में बस में सवार 7 लोग की मौत हो गई. जबकि कई लोगों के घायल है. फिलहाल दुर्घटनाग्रस्त स्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है. सिरमौर एसपी एनएस नेगी ने 7 लोगों की मौत की पुष्टि की है.
बस सोलन से हरिपुरधार की तरफ जा रही थी. इस दौरान बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी. हादसे में बस सवार 7 लोगों की मौत हो गई. जबकि कई लोगों की घायल हुए हैं.
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए और घायलों के उपचार के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित की जाए. उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना की है.










