सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद देहरादून में अवैध मजार पर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन कराई गई मुक्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून: अवैध मजारों पर प्रदेश के सीएम पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देशों के बाद प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है. सीएम के निर्देश के बाद प्रशासन द्वारा देहरादून शहर और आसपास सरकारी भूमि पर बने अवैध मजारों को हटाने का अभियान शुरू कर दिया है. प्रशासन ने बीती रात देहरादून घंटाघर के पास एचएनबी कॉम्प्लेक्स में बने अवैध मजार को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया है. इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी. अभी तक राज्य में उन 573 अवैध मजारों को धामी सरकार ने हटाया है, जोकि सरकारी भूमि पर कब्जे कर बनाई थी.

गौर हो कि उत्तराखंड में फिर बुलडोजर एक्शन तेज हो गया है. बीती रात नगर प्रशासन, एमडीडीए, नगर निगम की टीम ने घंटाघर के पास एचएनबी कॉम्प्लेक्स में बने अवैध मजार को बुलडोजर से ध्वस्त करते हुए उसका मलबा, टीन शेड को हटा दिया गया है. कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात रही. नगर मजिस्ट्र प्रत्यूष सिंह, एसडीएम हरिगिरि, पुलिस अधीक्षक नगर प्रमोद कुमार समेत अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे.

नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह ने बताया कि डीएम सविन बंसल के निर्देश पर उक्त अवैध संरचना का पहले सर्वे किया गया और इसके भूमि, निर्माण संबंधी दस्तावेज दिखाने के लिए एमडीडीए द्वारा नोटिस दिया गया था. उन्होंने बताया कि संरचना को हटाने के दौरान यहां किसी भी तरह के कोई अवशेष आदि नहीं मिले.

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बीते दिन देहरादून  प्रशासन की एक महत्वपूर्ण बैठक में स्पष्ट कहा था कि सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने का काम तेज किया जाए. देहरादून शहर और आसपास दो दर्जन से अधिक अवैध मजारें बताई जा रही हैं, जोकि सरकारी भूमि पर कब्जे कर बनाई गई हैं.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial