अंकिता भंडारी हत्याकांड- हरिद्वार में पुलिस ने की उर्मिला से घंटों पूछताछ, उर्मिला ने पुलिस को सौंपे सबूत, कल कोर्ट में जमा करेगी मोबाइल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हरिद्वार: अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी कंट्रोवर्सी केस में फंसी उर्मिला सनावर आज गुरुवार  को हरिद्वार पहुंची. हरिद्वार में एसआईटी ने एसओजी कार्यालय में उर्मिला सनावर से करीब 6 घंटे तक पूछताछ की. उर्मिला दोपहर को करीब डेढ बजे हरिद्वार एसओजी कार्यालय पहुंची थी, जहां से वो शाम को करीब साढ़े छह बजे बाहर आई. हालांकि अभी तक इस मामले में हरिद्वार पुलिस की तरफ से कोई बयान नहीं आया है, लेकिन उर्मिला और उनके वकील ने मीडिया से बात की. उर्मिला ने बताया कि कल कोर्ट में वो अपना मोबाइल भी जमा कर देंगी.

एसआईटी प्रमुख हरिद्वार के एसपी सिटी अभय सिंह ने उर्मिला से पूछताछ की. इसके अलावा सीओ लक्सर नताशा सिंह, एसपी देहात शेखर चंद सुयाल समेत कई पुलिस अधिकारियों ने भी उर्मिला से पूछताछ की. हालांकि उर्मिला से हुई पूछताछ के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी पुलिस अधिकारियों ने नहीं दी.

पहले चार थानों के पुलिस अधिकारियों ने उर्मिला से पूछताछ की, उसके बाद एसआईटी के अधिकारियों ने उर्मिला से सवाल किए. उर्मिला के वकील अंकुज कुमार ने बताया कि पुलिस अधिकारियों की ओर ‘पार्ट ऑफ इन्वेस्टिगेशन’ द्वारा उर्मिला सनावर से पूछताछ की जा रही है. उर्मिला के ऊपर लगाए गए ज्यादातर आरोप जमानती हैं, जिनमें अरेस्टिंग नहीं की जा सकती है. कानून सबके लिए बराबर है, सब कुछ कानून के अनुसार होगा.

उर्मिला ने पुलिस को सौंपे एविडेंस: पुलिस पूछताछ के बाद उर्मिला सनावर ने भी पत्रकारों से बात की. उर्मिला सनावर ने कहा कि पुलिस जांच में उन्होंने पूरा सहयोग किया है, जो भी एविडेंस उनके पास थे, वो सब एसआईटी को सौंप दिए गए हैं, जो लोग कह रहे थे कि उर्मिला बदल गई है, वो सब गलत है.

कल भी हम कई घंटे एसआईटी जांच में रहे है. लोग कह रहे है कि हम सत्ता के हाथों बिक गए है. हमने वो भी बताया कि किस तरह के हमारी हत्या के पड़यंत्र रचे गए. जैसे ही हम पहला लाइव किया, उसके बाद रात में ही हमारे घर पुलिस की गाड़ियां भरकर आ गई है. किसी तरह बचते हुए हम 29 दिसंबर को अपनी शूटिंग से भागे है. शूटिंग से भागने के बाद किस तरह के हम गुरुद्वारे और रैन बसेरे में रहे. मेरा ईश्वर ही जनता है कि किस तरह हमने अपना नया साल सड़कों पर बिताया है.
उर्मिला सनावर

उर्मिला सनावर ने कहा कि अंकिता भंडारी पूरे देश की बेटी है और वो उसे न्याय दिलाकर रहेंगी. उनके पास जो सबूत हैं, उन्हें छिपाकर रखना भी जरूरी था. एसआईटी के सभी सवालों का जवाब उन्होंने दिया है. वहीं क्या इस मामले पर उर्मिला सनावर के तेवर नरम पड़ गए है, इस पर भी उर्मिला सनावर ने जवाब दिया.

 

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial