कोलकाता: I-PAC ऑफिस में ED की छापेमारी से मचा बवाल, ममता ने अमित शाह पर साधा निशाना, मामला पहुंचा हाई कोर्ट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के लिए काम कर रही पॉलिटिकल कंसल्टेंसी फर्म I-PAC पर गुरुवार को ED की छापेमारी से हंगामा मच गया। अब ईडी के खिलाफ आई-पैक कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंची है और तुंरत छापेमारी रोकने की गुहार लगाई है।

गुरुवार को ईडी ने आई-पैक के दफ्तर और उसके मुखिया प्रतीक जैन के घर पर छापा मारा, जिससे खुद ममता बनर्जी आगबबूला हो गईं। आई-पैक ने भी ईडी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाते हुए छापेमारी के दौरान अहम डॉक्युमेंट्स चोरी करने का आरोप लगाया है।

ED ने गुरुवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर आरोप लगाया है कि कोयला तस्करी मामले में छापेमारी के दौरान उन्हें बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है। यह मामला न्यायमूर्ति सुव्रा घोष की एकल पीठ के समक्ष पेश किया गया था, अदालत ने इसे दर्ज करने की अनुमति दे दी है और कल इसकी हो सकती है।  

ED का आरोप है कि आईपीएसी प्रमुख प्रतीक जैन के आवास पर छापेमारी के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जैन के आवास पर पहुंचीं और साक्ष्य और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों समेत अहम सबूत अपने साथ ले गईं।

वहीं आई-पीएसी ने भी कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया है. और ईडी की छापेमारी पर रोक लगाने की मांग की है।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial