पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कोलकाता में I-Pac कार्यालय और संगठन के प्रमुख के घर पर ईडी द्वारा की गई छापेमारी को लेकर केंद्र और सत्तारूढ़ भाजपा पर जमकर निशाना साधा। प्रवर्तन निदेशालय द्वारा कोलकाता में (आई-पीएसी) के प्रमुख प्रतीक जैन के घर पर छापेमारी हुई छापेमारी के दौरान जब ममता बनर्जी जैन के घर पहुंचीं तो काफी हंगामा हुआ, जिस पर भाजपा ने इसे “हस्तक्षेप” करार दिया।
वहीं ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है. ममता ने कहा, “करते लूट बोलते झूठ। अगर आप हमसे मुकाबला नहीं कर सकते, तो बंगाल क्यों आ रहे हैं? हमें लोकतांत्रिक तरीके से हराइए। आप एजेंसियों का इस्तेमाल करके हमारे कागजात, हमारी रणनीति, हमारे मतदाता, हमारा डेटा, हमारा बंगाल लूट रहे हैं… ऐसा करके आप जितनी सीटें जीत रहे थे, उनकी संख्या शून्य हो जाएगी। मुझे खेद है, प्रधानमंत्री जी, कृपया अपने गृह मंत्री पर लगाम लगाइए।”
छापेमारी की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने लाव-लश्कर और कोलकाता पुलिस कमिश्नर के साथ प्रतीक जैन के घर और फिर IPAC दफ्तर पहुंचीं। मीडिया से बात करते हुए ममता बनर्जी बेहद आक्रामक नजर आईं। उन्होंने आरोप लगाया कि ED का उद्देश्य जांच नहीं, बल्कि उनकी पार्टी के चुनावी दस्तावेजों को चुराना है।










