बिहार चुनाव- पहले चरण में 65.08% हुई वोटिंग, चुनाव आयोग ने नये आंकड़े किए जारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान का नया आंकड़ा सामने आया है. चुनाव आयोग के अनुसार पहले फेज में 18 जिलों की 121 सीटों पर कुल 65.08 फीसदी वोटिंग हुई, जो अब तक कि रिकॉर्ड वोटिंग है. आंकड़ों की माने तो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में सबसे ज्यादा 71.81 फीसदी वोटिंग हुई, जबकि पटना जिले में सबसे कम 59.02 फीसदी मत पड़े. यह बिहार के चुनावी इतिहास में अब तक का सबसे अधिक वोटिंग है.

 बिहार चुनाव आयोग द्वारा पत्र जारी कर कहा गया कि, ”बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में अंतिम मतदान 65.08% रहा. 6 नवंबर, 2025 को बिहार के 18 जिलों के 121 विधानसभा क्षेत्रों में पहले चरण का मतदान हुआ.

चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों ने साफ कर दिया कि कई जिलों में वोटिंग ने पुराने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए. मुजफ्फरपुर टॉप पर रहा जहां 71.41% मतदाताओं ने वोट डाले. इसके बाद समस्तीपुर 71.22%, बेगूसराय 69.58%, सहरसा 69.16% और मधेपुरा 69.03% ने भी 70% के करीब पहुंचकर सबको चौंकाया वैशाली 67.68%, खगड़िया 67.65% और गोपालगंज 66.58% भी पीछे नहीं रहे। इन सभी जिलों में 2020 से 10-12% तक का उछाल दर्ज किया गया.

65% से ऊपर का मतदान आमतौर पर सत्ता-विरोधी लहर का संकेत माना जाता है, लेकिन बिहार की जमीनी हकीकत हमेशा अलग रही है. अब 122 सीटों पर दूसरे चरण में 11 नवंबर को मतदान होना है. सभी पार्टियां अपने-अपने सर्वे बता रही हैं, लेकिन जनता ने किसे चुना इसका फैसला 14 नवंबर को होगा. तब तक सिर्फ इतना कहा जा सकता है कि बिहार की जनता ने जिस जोश से वोट डाला है, उसने साफ कर दिया वो अपने हक के साथ है.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial