‘RSS और बीजेपी ने अपने दफ्तर में कभी नहीं गाया वंदे मातरम्’ खड़गे ने कसा तंज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की गौरवशाली ध्वजवाहक रही है. राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने के अवसर पर खड़गे ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. खड़गे ने दावा किया कि, यह बहुत विडंबनापूर्ण है कि जो लोग आज राष्ट्रवाद के स्वयंभू संरक्षक होने का दावा करते हैं उन्होंने अपनी शाखाओं या कार्यालयों में कभी वंदे मातरम गाया.

खड़गे ने कटाक्ष करते हुए कहा कि, यह बेहद विडंबनापूर्ण है कि जो लोग आज राष्ट्रवाद के स्वयंभू संरक्षक होने का दावा करते हैं यानी आरएसएस और भाजपा, उन्होंने अपनी शाखाओं या कार्यालयों में कभी वंदे मातरम या हमारा राष्ट्रगान जन गण मन नहीं गाया. इसके बजाय, वे “नमस्ते सदा वत्सले” गाते रहते हैं, जो राष्ट्र का नहीं, बल्कि उनके संगठनों का महिमामंडन करने वाला गीत है.”

कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी कहा कि आज तक कांग्रेस की हर बैठक में गर्व और देशभक्ति के साथ वंदे मातरम गाया गया है. खड़गे ने एक बयान में कहा, “कांग्रेस, वंदे मातरम् का गौरवशाली ध्वजवाहक रही है. 1896 में कलकत्ता में कांग्रेस के अधिवेशन के दौरान, तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष रहमतुल्लाह सयानी के नेतृत्व में, गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर ने पहली बार सार्वजनिक रूप से वंदे मातरम गाया था. उस क्षण ने स्वतंत्रता संग्राम में नई जान फूंक दी.”

खड़गे ने कहा, “1905 में बंगाल विभाजन से लेकर हमारे वीर क्रांतिकारियों की अंतिम सांस तक, वंदे मातरम् पूरे देश में गूंजता रहा. यह लाला लाजपत राय के प्रकाशन का शीर्षक था, जर्मनी में फहराए गए भीकाजी कामा के झंडे पर अंकित था, और पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की क्रांति गीतांजलि में भी पाया जाता है. इसकी लोकप्रियता से भयभीत होकर, अंग्रेजों ने इस पर प्रतिबंध लगा दिया, क्योंकि यह भारत के स्वतंत्रता संग्राम की धड़कन बन गया था.”

खड़गे ने कहा कि आज तक कांग्रेस की हर बैठक में गर्व और देशभक्ति के साथ वंदे मातरम गाया गया है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि, कांग्रेस पार्टी अपनी मातृभूमि के शाश्वत गीत, हमारी एकता के आह्वान और भारत की अमर आत्मा की आवाज, वंदे मातरम में अपने अटूट विश्वास की पुष्टि करती है.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial