CM धामी ने काशीपुर में किया शहरी विकास सम्मेलन का शुभारंभ, नगर निगम के 14 नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

काशीपुर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को काशीपुर स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय शहरी विकास सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सम्मेलन में प्रदेश के सभी निकायों के मेयर व अध्यक्ष, नगर आयुक्त और अधिशासी अधिकारी शामिल हैं। महापौर दीपक बाली ने मुख्यमंत्री धामी का स्वागत किया। सम्मेलन में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, प्रदेश प्रवक्ता गुरविन्दर सिंह चंडोक, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल और संयोग चावला सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

महापौर दीपक बाली ने संबोधन देते हुए कहा कि उत्तराखंड के स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती मना रहे हैं। यह हमारे लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि सभी निकायों की तरफ से मांग रखते हुए कहा कि विद्युत विभाग निकाय की जमीन पर ट्रांसफर लगाता है लेकिन निकाय को कोई भुगतान नहीं करता है। ऐसे में जनता से वसूले जाने वाले बिल का दो प्रतिशत भुगतान निकाय को करना चाहिए।

विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि नगर प्रबंधन एक बड़ी जिम्मेदारी है। इस सम्मेलन का उद्देश्य अनुभवों का आदान प्रदान करना और भविष्य की योजनाओं को दिशा देना है। नगर सेवा कोई पद नहीं है यह जन सेवा की प्रतिज्ञा है। सभी को सुनिश्चित करना चाहिए कि भ्रष्टाचार से दूर रहे। आधुनिक तकनीकों का स्वागत करें। नगरों का विकास ही देश का विकास है। नगरों को स्वच्छ, सुरक्षित बनाकर देश का गौरव बढ़ाएं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारा गौरवशाली राज्य अनेक चुनौतियों का सामना करते हुए 25 वर्ष पूर्ण करने जा रहा है। राज्य में बार-बार आपदाओं के कारण नुकसान हुआ। कई लोगों ने अपने परिजनों को खोया। शहर की दशा और दिशा तय करने में निकाय अहम भूमिका निभा रहे हैं। आशा करता हूं कि आप आगे भी इसी निष्ठा के साथ शहरों के विकास को आगे बढ़ाते रहेंगे। राज्य गठन के समय 63 स्थानीय निकाय थे और सिर्फ देहरादून नगर निगम था। वहीं आज 160 नगरीय निकाय और 11 नगर निगम हैं। इन वर्षों में राज्य के विकास के साथ रोजगार भी सृजन किए गए हैं। पीएम आवास योजना के अंतर्गत लोगों के पक्का घर का सपना साकार हुआ

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial