छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मंगलवार की शाम को बड़ा रेल हादसा हुआ है। बिलासपुर-कटनी सेक्शन में पैसेंजर ट्रेन और एक मालगाड़ी में सीधी और भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। यह दुर्घटना आज शाम लगभग 4 बजे के आसपास उस समय हुई, जब पैसेंजर ट्रेन विपरीत दिशा से आ रही थी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि यात्री ट्रेन के डिब्बे बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए और मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गए।
यह दुर्घटना बिलासपुर-कटनी सेक्शन पर उस समय हुई जब कोरबा पैसेंजर ट्रेन लाल खदान इलाके के पास एक खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कुछ डिब्बे एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गए और कई डिब्बे पटरी से उतर गए और ओवरहेड तार और सिग्नलिंग सिस्टम बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इससे इस रूट पर रेल परिचालन बाधित हो गया।
रेलवे की ओर से कहा गया है कि बिलासपुर स्टेशन के समीप एक मालगाड़ी और मेमू लोकल के डिरेलमेंट की एक अप्रत्याशित घटना घटी. इस घटना में 4 लोगों की मौत हो गयी जबकि 5 यात्री घायल हुए हैं. घायलों का समुचित इलाज नजदीकी अस्पतालों में कराया जा रहा है.
रेलवे प्रशासन ने तुरंत रेस्क्यू टीम और मेडिकल यूनिट को मौके पर भेजा है. स्थानीय प्रशासन भी सहायता के लिए पहुंच चुका है। हादसे के कारण पूरे रूट पर ट्रेन परिचालन पूरी तरह ठप हो गया है. कई ट्रेनों को रद्द या रूट डायवर्ट कर दिया गया है. यह हादसा बिलासपुर-कटनी सेक्शन में हुआ, जो व्यस्त रेल मार्ग है. रेलवे ने जांच शुरू कर दी है.










