बिहार चुनाव- वोटिंग से पहले तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान, महिलाओं को 30 हजार रुपये, किसानों को फ्री बिजली

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव की वोटिंग से पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि इस बार बिहार की जनता बदलाव के मूड में है. चुनाव को लेकर पूरे बिहार के लोग उत्साहित हैं. तेजस्वी यादव ने आज बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि उन लोगों की सरकार बनने जा रही है. बिहार में इस बार वो लोग जहां जहां हो गए हैं, वहां उन लोगों ने महसूस किया है कि इस बार बिहार की जनता बदलाव के मूड में है.

तेजस्वी यादव ने कहा कि हम लोगों की सरकार बनने जा रही है. खरमास के बाद मकर संक्रांति आता है जिसे नए साल के रूप में देखते हैं, जिसे दही चूड़ा हम लोग कहते हैं. हमारी सरकार बनने जा रही है और हमारी सरकार बनते ही 14 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन बिहार की महिलाओं को मान बहिन मान योजना के तहत पूरे 1 साल का ₹30000 उन लोगों के खाते में चला जाएगा. 5 साल में डेढ़ लाख रुपया महीने का ₹2500 होता है. 14 जनवरी को वो लोग ₹30000 महिलाओं के खाते में डाल देंगे.

जीविका दीदी को लेकर तेजस्वी यादव ने फिर कहा है कि जीविका दीदी में जो CM यानी कम्युनिटी मोबिलाइज है, उसे वो स्थाई करेंगे. उसका मानदेय ₹30000 किया जाएगा. इसके अलावा लोन लेती है उसे लोन के इंटरेस्ट रेट को खत्म कर दिया जाएगा. इसके अलावा इन लोगों का ₹500000 का इंश्योरेंस भी सरकार करवाएगी.

ओल्ड पेंशन स्कीम का एलान: तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार विधानसभा में भी सरकार से कई बार मांग की ओल्ड पेंशन स्कीम देने की मांग की. हमारी सरकार बनते ही ओल्ड पेंशन स्कीम लागू कर दिया जाएगा. पुलिस कर्मी स्वास्थ्य कर्मी शिक्षक या अन्य सरकारी कर्मचारी का स्थानांतरण उनके जिला मुख्यालय के 70 किलोमीटर के अंदर ही होगा. नर्स की भी वर्षों से मांग रही है कि उन लोगों का तबादला अपने घर से बहुत दूर कर दिया जाता है, इसलिए उनकी तकलीफ को देखते हुए 70 किलोमीटर के अंदर ही नर्स का भी तबादला किया जाएगा.

“किसानों मुफ्त में बिजली उपलब्ध करवाएंगे, इससे उनको भारी राहत मिलेगी. अभी किसानों को सरकार 55 पैसा प्रति यूनिट पर बिजली उपलब्ध करवाती है. हमारी सरकार बनने पर हम फ्री में किसानों को बिजली उपलब्ध करवाएंगे.”तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial