सीएम धामी का बयान, राज्य के 25 साल पूरे होने पर रजत जयंती कार्यक्रम, 11 दिन मनेगा जश्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आज एक नवंबर से 11 नवंबर तक प्रदेशभर में राज्य स्थापना के 25 साल पूरे होने पर रजत जयंती कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज सीएम धामी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेसकांफ्रेंस कर यह जानकारी दी।

सीएम धामी ने कहा कि तीन नवंबर को विधानसभा के विशेष सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का विशेष संबोधन होगा तो वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौ नवंबर के जश्न में शामिल होंगे। पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 11 नवंबर को आने का कार्यक्रम था जो कि संशोधित हो गया है।

11 दिन मनेगा जश्न:

  • 01 नवंबर : सीएम आवास में शाम को ईगास, इसके बाद सांस्कृतिक केंद्र गढ़ी कैंट में कॉमेडी फेस्ट होगा।
  • 02 नवंबर : पर्यटन विभाग की जौलीकॉंग, आदि कैलाश में अल्ट्रा मैराथन, शाम को कॉमेडी फेस्ट का कार्यक्रम गढ़ी कैंट सांस्कृतिक केंद्र में।
  • 03 नवंबर : विधानसभा विशेष सत्र में राष्ट्रपति का अभिभाषण, शाम को गढ़ी कैंट सांस्कृतिक केंद्र में कॉमेडी फेस्ट का समापन।
  • 04 नवंबर : विधानसभा के विशेष सत्र का दूसरा दिन, काशीपुर में नगर निकायों के मेयर-अध्यक्षों का सम्मेलन, गढ़ी कैंट सांस्कृतिक केंद्र में शाम को कार्यक्रम।
  • 05 नवंबर : दून विवि में प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, हरिद्वार में खेल विभाग की हॉकी व पारंपरिक खेल चैंपियनशिप, शाम को गढ़ी कैंट सांस्कृतिक केंद्र में कार्यक्रम।
  • 06 नवंबर : हरिद्वार में संत सम्मेलन, आईटीआई निरंजनपुर दून में रोजगार मेला, परेड ग्राउंड में युवा महोत्सव, रामनगर नैनीताल में जन-वन उत्सव, हल्द्वानी में पूर्व सैनिक सम्मेलन और शाम को गढ़ी कैंट स्थित सांस्कृतिक केंद्र में कार्यक्रम।
  • 07 नवंबर : पंतनगर में कृषक सम्मेलन, शाम को गढ़ी कैंट स्थित सांस्कृतिक केंद्र में कार्यक्रम।
  • 08 नवंबर : तहसील मुख्यालय, जनपद मुख्यालय पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मेलन व सम्मान, हल्द्वानी में महिला सम्मेलन और शाम को गढ़ी कैंट स्थित सांस्कृतिक केंद्र में कार्यक्रम।
  • 09 नवंबर : पुलिस लाइन में रैतिक परेड, शाम को गढ़ी कैंट स्थित सांस्कृतिक केंद्र में कार्यक्रम।
  • 10 नवंबर : देहरादून में शीतकालीन पर्यटन से संबंधित हितधारकों का सम्मेलन, शाम को गढ़ी कैंट स्थित सांस्कृतिक केंद्र में कार्यक्रम।
  • 11 नवंबर : राज्य स्थापना रजत जयंती समारोह मुख्य कार्यक्रम एफआरआई में, शाम को गढ़ी कैंट स्थित सांस्कृतिक केंद्र में कार्यक्रम।

9 नवंबर को देहरादून आएंगे पीएम मोदी:

पीएम मोदी 9 नवंबर को (एफआरआई) में आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। एफआरआई में भव्य कार्यक्रम की तैयारी तेज हो गई है। उधर, प्रदेश के हर जिले में राज्य स्थापना पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial