बिहार विधानसभा चुनाव- BJP ने तीसरी सूची की जारी, सभी 101 उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए देर रात बीजेपी ने तीसरी सूची जारी की. पार्टी ने इस लिस्ट में 18 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है. बीजेपी ने राघोपुर विधानसभा सीट से सतीश यादव को मैदान में उतारा है. इस सीट से आरजेडी उम्मीदवार तेजस्वी यादव चुनाव लड़ रहे है.

बीजेपी ने जारी की 18 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट : बीजेपी की 18 उम्मीदवारों की सूची में रामनगर से नंद किशोर राम, नरकटियागंज से संजय पांडेय, बगहा से राम सिंह, लौरिया से विनय बिहार, नौतन से नारायण प्रसाद, चनपटिया से उमाकांत सिंह, हरसिद्धि से कृष्णनंदन पासवान, कल्याणपुर से सचिंद्र प्रसाद सिंह, चिरैया से लालबाबू प्रसाद गुप्ता शामिल है.

तेजस्वी के सामने सतीश यादव लड़ेंगे चुनाव : पार्टी ने कोचाधामन से बीणा देवी, बायसी से विनोद यादव, राघोपुर से सतीश यादव, बिहपुर से कुमार शैलेन्द्र, पीरपैंती से मुरारी पासवान, रामगढ़ से अशोक कुमार सिंह, मोहनिया से संगीता कुमारी, भभुआ से भरत बिंद और गोह से रणविजय सिंह को टिकट दिया है.
News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial