अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मौलवी आमिर खान मुत्ताकी का आगरा दौरा रद्द, ताजमहल का नहीं कर सके दीदार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आगरा: भारत दौरे पर आए अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मौलवी आमिर खान मुत्ताकी रविवार करीब 11 बजे सुबह आगरा पहुंचने वाले थे, लेकिन अंतिम समय में उनका कार्यक्रम रद्द कर दिया गया. यह जानकारी एसीपी ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद ने दी. बताया कि मौलवी आमिर खान मुत्ताकी आगरा ताजमहल देखने आने वाले थे, लेकिन यह कार्यक्रम रद्द हो गया है बताया जा रहा है कि मुत्‍ताकी ने खुद ही इस दौरे को रद्द कर दिया है।

इससे पहले तय था कि मुत्ताकी शिल्पग्राम से गोल्फ कार्ट में सवार होकर ताजमहल में वीवीआईपी गेट से प्रवेश करते. इसके बाद करीब एक घंटे तक ताजमहल का दीदार करते. मुत्ताकी के ताजमहल विजिट को देखते हुए सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी. मुत्ताकी से आगरा के शहर मुफ्ती मजीद रूमी के नेतृत्व में मुस्लिम समाज का एक प्रतिनिधिमंडल ​मुलाकात करना चाहता था, मगर जिला प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी.

बता दें कि, अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मौलवी आमिर खान मुत्ताकी भारत दौरे पर आए हैं. दिल्ली में उन्होंने देश के विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात और वार्ता की है. इसके बाद अफगानिस्तान के विदेश मंत्री को आगरा आना था. जिसको लेकर पुलिस और प्रशासन बेहद सतर्क था. ताजमहल विजिट में सुरक्षा का विशेष इंतजाम किया गया. शिल्पग्राम की पार्किंग से लेकर ताजमहल के दोनों ही एंट्री गेट पर पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई थी।

यह था ताजमहल विजिट का समय : आगरा डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बताया कि रविवार सुबह करीब 11 बजे अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मौलवी आमिर खान मुत्ताकी शिल्पग्राम पहुंचना था. यहां से गोल्फ कार्ट में सवार होकर 11:10 बजे से दोपहर 12 बजे तक ताजमहल परिसर में रहते.

मुस्लिम समाज में नाराजगी : बता दें कि, अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मौलवी आमिर खान मुत्ताकी की आगरा यात्रा को लेकर शहर मुफ्ती मजीद रूमी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की जिला प्रशासन से अनुमति मांगी थी. मगर, जिला प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी. जिससे हाजी जमीलउद्दीन कुरैशी, शहर काजी सैय्यद अहमद अली, दाऊद इकबाल, इरफान अहमद और दाऊद शेख ने नाराजगी जताई है. उनका कहना है कि यह पुलिस और प्रशासन की मनमानी है.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial