दिवाली पर हिंदुओं से करें खरीदारी…NCP विधायक के बयान पर गरमाई सियासत, अजित पवार बोले-ये नहीं स्वीकार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई: दिवाली के त्योहार में अब सिर्फ कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं लेकिन महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के विधायक संग्राम जगताप के बयान पर सियासत गरमा गई है। संग्राम जगताप ने कहा था कि दिवाली पर सिर्फ हिंदुओं से खरीदारी करें। डिप्टी सीएम अजित पवार ने पार्टी के अहिल्यानगर (पूर्व में अहमदनगर) से विधायक संग्राम जगताप के हिंदुत्व वाले बयान पर कहा है कि नाराजगी व्यक्त की है। इस मामले में उन्होंने जगताप को कारण बताओ नोटिस जारी करने की चेतावनी दी है। हमने संग्राम जगताप को पहले भी इस बारे में समझाया था। लेकिन इसमें कोई सुधार नहीं हुआ है। पार्टी उनके रुख और उनके विचारों को बिल्कुल भी स्वीकार नहीं करती है। इसलिए, उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा।

बीजेपी के मंत्री ने किया समर्थन
एक तरफ जहां अजित पवार ने अपने विधायक के बयान पर नाराजगी व्यक्त की है तो वहीं बीजेपी के कद्दावर नेता और वरिष्ठ मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने जगताप संग्राम के बयान का समर्थन किया है। मंत्री विखे पाटिल ने विधायक जगताप का समर्थन करते हुए कहा है कि वह उनके रुख का स्वागत करते हैं। इस बीच अकोला में संग्राम जगताप के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने का मामला दर्ज किया गया है। शरद चंद्र पवार की पार्टी एनसीपी के एक पदाधिकारी ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। अब देखना है कि पार्टी के कड़े रुखे के बाद विधायक जगताप क्या कदम उठाते हैं?

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial