बुलंदशहर देश का तीसरा सबसे प्रदूषित शहर:एक्यूआई 270 दर्ज, पराली और कूड़ा जलाने से बढ़ा प्रदूषण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बुलंदशहर देश के सबसे प्रदूषित शहरों में तीसरे स्थान पर आ गया है। जिले का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 270 दर्ज किया गया है। फसल अवशेष और कूड़ा-कचरा लगातार जलाए जाने को प्रदूषण बढ़ने का मुख्य कारण बताया जा रहा है।

शनिवार को जारी एयर क्वालिटी इंडेक्स के आंकड़ों के अनुसार, ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई सर्वाधिक 280 रहा। इसके बाद वापी 276 एक्यूआई के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जबकि बुलंदशहर 270 एक्यूआई के साथ तीसरे स्थान पर दर्ज किया गया। अन्य शहरों में बल्लभगढ़ का 258, बीकानेर का 256, गाजियाबाद का 242 और नोएडा का 223 एक्यूआई रहा। 

चिकित्सकों ने बढ़ते एक्यूआई को देखते हुए सांस और दिल के मरीजों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।वायु प्रदूषण बढ़ने के कई कारण बताए जा रहे हैं। इनमें जगह-जगह चल रहे निर्माण कार्य प्रमुख हैं। इसके अलावा, वाहनों के चलने से सड़कों पर उड़ने वाली मिट्टी भी हवा को दूषित कर रही है।

कुछ व्यापारी, विशेषकर सब्जी और फल विक्रेता, रात और सुबह के समय अपनी दुकानों और फड़ों का कचरा सड़कों पर ही जलाते हैं, जिससे प्रदूषण बढ़ता है।सर्दी के दौरान धुएं और धूल के कण ऊपर नहीं जा पाते और नम हवा में धरती के आसपास ही बने रहते हैं, जिससे वायु प्रदूषण का स्तर और अधिक गंभीर हो जाता है।

 

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial