उदयपुर में भीषण सड़क हादसा: भैंस को बचाने के चक्कर में 5 गाड़ियां भिड़ीं, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उदयपुर: राजस्थान के उदयपुर जिले में शनिवार रात एक भीषण सड़क हादसा घटित हुआ. ऋषभदेव थाना क्षेत्र के मयूर मिल के पास यह दुर्घटना हुई, जिसमें बोलेरो सहित पांच वाहन आपस में भिड़ गए. हादसा इतना भयानक था कि बोलेरो सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए.

भैंस को बचाने में हुआ बड़ा हादसा: ऋषभदेव थानाधिकारी भरत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि घटना उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर हुई. बताया जा रहा है कि हाईवे पर अचानक एक भैंस आ गई. उसे बचाने की कोशिश में एक कार डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंच गई और वहां से गुजर रहे वाहनों से जा टकराई. देखते ही देखते पीछे आ रही गाड़ियां भी आपस में भिड़ गईं. टकराई गाड़ियों में एक टैंकर, ट्रक, बोलेरो जीप और एक कार शामिल थी. हादसा इतना भीषण था कि एक कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई. मौके पर भारी चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोग तुरंत वहां पहुंचे और पुलिस को सूचना दी.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए हाईवे की दूसरी लेन में पहुंच गई, तभी उदयपुर की ओर से आ रहे एक ट्रेलर ने बोलेरो से उतर चुके चारों लोगों को कुचल दिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि चारों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया और मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए. बिखरे शवों को देखकर लोग स्तब्ध रह गए.

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial