IND vs WI 1st Test: भारत ने तीन दिन में जीता टेस्ट, वेस्टइंडीज को पारी और 140 रनों से हराया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भारत ने अहमदाबाद में खेले गए पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को पारी और 140 रनो से हराकर दो मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. ये भारत की वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरी सबसे बड़ी जीत है. भारत की पहली पारी में 286 रनों से पिछड़ने के बाद वेस्टइंडीज की दूसरी पारी 146 रनों पर ही सिमट गई. दूसरी पारी में रविंद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए, जबकि सिराज को इस पारी में भी 3 विकेट मिले.

IND vs WI: वेस्टइंडीज की पारी और 140 रनों से हार
लंच ब्रेक के समय वेस्टइंडीज का स्कोर 66 पर 5 विकेट था, लेकिन टी टाइम से पहले हि मेजबान टीम ने मेहमान टीम को 146 रनों पर ही समेट दिया. वेस्टइंडीज की ओर से केवल तीन बल्लेबाज दूसरी पारी में 20 से ज्यादा स्कोर कर सके. अथांजे ने 38, ग्रेविस ने 25 और सील्स ने 22 रनों की पारी खेली. इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर नहीं टिक सका. भारत की तरफ से जडेजा ने 4 और सिराज ने 3 विकेट चटकाए, जबकि कुलदीप को दो और सुंदर एक विकेट लेने में सफल रहे. सीरीज का दूसरा टेस्ट 10 अक्टूबर से दिल्ली के अरुण जेटली स्टडियम में खेला जाएगा.

तीसरे दिन का पहला सेशन भारत के नाम रहा, जिसमें रविंद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके, जबकि सिराज और कुलदीप को एक-एक विकेट मिला. 286 रनों की लीड खाने के बाद वेस्टइंडीज ने अपनी दूसरी परी में भी अच्छी शुरुआत नहीं कर सका और 66 के कुल स्कोर पर उसने अपने 5 विकेट खो दिए. अलिक अथांजे 27 रन और जस्टिन ग्रेविस 10 रन बनाकर खेल रहे हैं. दूसरी पारी में मेहमान टीम का पहला विकेट 12 के स्कोर पर टेगेनारिन चंद्रपॉल (8) के रुप में गिरा, उसके बाद विकेटो की लाइन लग गई और जॉन कैंपबेल (14), ब्रैंडन किंग (5), रोस्टन चेज (1) और आखिर में शाई होप (1) रन बनाकर पवेलियन लौट गए.
इससे पहले भारत ने सुबह सुबह बिना कोई गेंद खेले ही 5 विकेट खोकर 448 रन पर अपनी पहली पारी घोषित कर दी. जिसकी वजह से भारत को मेहमान टीम पर कुल 286 रनों की बढ़त मिल गई .
News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial