नीतीश कुमार का मास्टर स्ट्रोक! 25 लाख महिलाओं के खाते में आज फिर भेजेंगे 10-10 हजार रुपये

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पटना: बिहार में चुनाव की घोषणा से ठीक पहले आज 25 लाख महिलाओं को बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर से मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 25 लाख महिलाओं के खाते में 10- 10 हजार की राशि भेजेंगे.

एक करोड़ से अधिक महिलाओं ने दिया आवेदन: इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम कर बिहार की 75 लाख महिलाओं के खाते में 7500 करोड़ की राशि भेजी थी. एक करोड़ से अधिक महिलाओं ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के लिए आवेदन दिया है और उसमें से अब एक करोड़ महिलाओं को यह राशि मिल जाएगी, जिससे वो स्वरोजगार कर सकेंगी.

नीतीश कुमार का मास्टर स्ट्रोक: मुख्यमंत्री रोजगार योजना के तहत परिवार की एक महिला सदस्य को ₹10000 देने की योजना नीतीश कुमार का मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि महिलाओं को यह राशि लौटानी भी नहीं है. 6 महीने के बाद इसका आकलन किया जाएगा और फिर ₹200000 की और मदद देने की सरकार ने घोषणा की है.

दोनों उपमुख्यमंत्री भी रहेंगे मौजूद: मुख्यमंत्री आवास में कार्यक्रम होगा इसमें बिहार सरकार के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के साथ जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी और ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार मौजूद रहेंगे.

एक करोड़ 10 लाख से अधिक आवेदन: योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करना आसान रखा गया है. अब तक 1 करोड़ 10 लाख से अधिक जीविका दीदियों ने आवेदन किया है. वहीं 1 लाख 40 हजार से ज्यादा महिलाओं ने स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के लिए आवेदन दिया है. शहरी इलाकों में भी 10 लाख से अधिक महिलाओं ने 264 शहरी निकायों के माध्यम से आवेदन दिया है.

दिसंबर तक का सरकार ने जारी किया शिड्यूल: ग्रामीण इलाके में जहां महिलाएं अपने ग्राम संगठन में आवेदन करेंगी. अगर कोई महिला समूह से जुड़ी नहीं है, तो पहले उसे आवेदन कर समूह से जुड़ना होगा. शहरी महिलाएं जीविका की आधिकारिक वेबसाइट www.brlps.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं.

अगली राशि हस्तांतरण की तिथि निर्धारित: ग्रामीण इलाकों के साथ शहरी इलाके में भी मुख्यमंत्री रोजगार योजना के लिए महिलाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है और इसीलिए सरकार ने 6 अक्टूबर को फिर से राशि हस्तांतरण की तिथि निर्धारित कर रखी है.

कब तक मिलेगी राशि: मुख्यमंत्री रोजगार योजना के तहत मुख्यमंत्री 6 अक्टूबर के बाद 17 अक्टूबर को भी महिलाओं के खाते में राशि भेजेंगे. उसके बाद 24 अक्टूबर उसके बाद 31 अक्टूबर फिर 7 नवंबर, 14 नवंबर, 21 नवंबर, 28 नवंबर और 5 दिसंबर तक मुख्यमंत्री रोजगार योजना के तहत प्रत्येक महिला के खाते में 10 -10 हजार राशि भेजने का कार्यक्रम तय कर रखा है . जैसे-जैसे महिलाओं का आवेदन मिलेगा, उसमें से पात्र महिलाओं को सरकार ₹10000 प्रत्येक के खाते में दिसंबर तक राशि देगी.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial