बिहार चुनाव से पहले नीतीश कुमार को बड़ा झटका, RJD का दामन थामेंगे डॉक्टर संजीव!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 बिहार विधानसभा चुनाव से पहले खगड़िया जिले की परबत्ता विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक डॉ. संजीव सिंह आज औपचारिक रूप से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में शामिल होने जा रहे हैं. जिससे बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले जनता दल यूनाइटेड (JDU) को एक बड़ा झटका लगा है.

तेजस्वी दिलाएंगे सदस्यता: सदस्यता ग्रहण समारोह को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं. इसी कार्यक्रम में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव संजीव सिंह को आरजेडी की सदस्यता दिलाएंगे. कार्यक्रम में भारी संख्या में RJD के कार्यकर्ता शामिल होंगे.

JDU के लिए बड़ा नुकसान: डॉ. संजीव सिंह का यह कदम JDU के लिए एक महत्वपूर्ण सीट पर बड़ा नुकसान माना जा रहा है. परबत्ता सीट पर 2020 के विधानसभा चुनाव में डॉ. संजीव सिंह ने RJD के दिगंबर प्रसाद तिवारी को मात्र 951 वोटों के करीबी अंतर से हराया था.

टिकट कटने की चर्चा और ‘ब्रह्मर्षि सम्मेलन’: डॉ. संजीव सिंह के पार्टी छोड़ने के पीछे मुख्य कारण आगामी विधानसभा चुनाव में JDU से टिकट कटने की प्रबल चर्चा बताई जा रही है. पिछले कुछ समय से वह नीतीश कुमार और JDU नेतृत्व से नाराज चल रहे थे.

संजीव तेजस्वी के लिए जीत का इक्का: खुद भूमिहार समुदाय से आने वाले डॉ. संजीव का RJD में शामिल होना तेजस्वी यादव के लिए एक महत्वपूर्ण जीत मानी जा रही है, क्योंकि RJD लगातार अपने पारंपरिक MY (मुस्लिम-यादव) समीकरण से बाहर निकलकर अन्य जाति समूहों में पैठ बनाने की कोशिश कर रही है.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial