बिहार चुनाव-सभी मतदान केंद्रों पर होगी वेबकास्टिंग, चुनाव आयोग ने जारी की गाइडलाइंस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों के दौरान सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है. यह वेबकास्टिंग इसलिए हो रही है, ताकि चुनावों के संचालन पर कड़ी निगरानी रखी जा सके.

वेबकास्टिंग पर चुनाव आयोग द्वारा जारी संशोधित दिशानिर्देशों के मद्देनजर बिहार देश का पहला राज्य होगा जहां विधानसभा चुनावों में 100 प्रतिशत वेबकास्टिंग होगी. इससे पहले महत्वपूर्ण मतदान केंद्रों के अलावा 50 प्रतिशत मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग अनिवार्य थी.

100 प्रतिशत मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग
जून में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को जारी किए गए वेबकास्टिंग संबंधी अपने रिवाइज गाइडलाइंस में ECI ने सूचित किया कि इंटरनेट कनेक्टिविटी वाले सभी मतदान केंद्रों (100

मतदान केंद्रों) पर वेबकास्टिंग की जाएगी. हालांकि, जिन क्षेत्रों में इंटरनेट की सुविधा नहीं है, वहां वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की अनुमति दी जा सकती है.

मतदान पैनल ने कहा कि राज्य स्तर, जिला स्तर और विधानसभा क्षेत्र स्तर पर एक वेबकास्टिंग मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा, जिसकी देखरेख और निगरानी प्रत्येक स्तर पर नामित नोडल अधिकारी द्वारा की जाएगी.

पहले संवेदनशील मतदान केंद्रों की होती थी वेबकास्टिंग
वेबकास्टिंग का तात्पर्य मतदान केंद्र के भीतर होने वाली घटनाओं का सीधा प्रसारण है. साथ ही मतदान प्रक्रिया की गोपनीयता भी सुनिश्चित की जाती है. इससे पहले जारी दिशानिर्देशों के अनुसार, इसे कम से कम 50 प्रतिशत मतदान केंद्रों पर लागू किया गया था, जिनमें सभी संवेदनशील मतदान केंद्र शामिल थे.

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial