दिल्ली में बना भाजपा का नया कार्यालय, पीएम नरेंद्र मोदी का बयान, हमारे लिए कोई भी कार्यालय किसी देवालय, मंदिर से कम नहीं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर नवनिर्मित प्रदेश भाजपा कार्यालय का पीएम नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज जब हम नई कार्यालय में प्रवेश कर रहे हैं तो दिल्ली भाजपा के इतिहास उसके सेवा कार्यों से निरंतर प्रेरणा लेते हुए आगे बढ़ाना है. हमारे लिए कोई भी भाजपा कार्यालय किसी देवालय से, किसी मंदिर से कम नहीं है. कोई भी भाजपा कार्यालय सिर्फ इमारत नहीं है, यह मजबूत कड़ियां है जो पार्टी को जमीन से जनअपेक्षाओं से जोड़े रखती है.

उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता के लिए नहीं बल्कि सेवा के लिए सरकार में है. यह कार्यालय जनचेतन को जागृत रखे, इसलिए हमें निरंतर प्रयास करते रहना होगा. दिल्ली भाजपा के इस नए कार्यालय की पहचान यहां की सुविधाओं से नहीं, बल्कि जनसुनवाई और जनसेवा से होनी चाहिए. इस कार्यालय में बैठकर लिए गए निर्णय में जितनी संवेदना और सेवाभाव होगा, उतना ही दिल्ली के लोगों का हित होगा. कई वर्षों के अंतराल के बाद दिल्ली में आज भाजपा की सरकार है. दिल्ली के लोगों ने अपने सपने अपने बेहतर भविष्य की उम्मीद भाजपा पर जताई है, इसलिए नए प्रदेश कार्यालय में बैठने वाले प्रत्येक जनप्रतिनिधि का दायित्व बहुत बड़ा हो जाता है कि दिल्ली के लोगों की अपेक्षाओं को पूरी किया जाए.

दिल्ली के नवनिर्माण में लगी हुई है सरकार: पीएम ने आगे कहा, दिल्ली बीजेपी की हमारी यह सरकार कठोर परिश्रम कर रही है. यहां रहने वाले के लिए नए घर बनाना, दिल्ली के सैकड़ो सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना, दिल्ली में सैकड़ों इलेक्ट्रिक बसें चलवाना, यमुना को साफ करवाने के लिए दिन रात मेहनत करना, यमुना जी के तट पर शहर के दूसरे हिस्सों में शानदार लिविंग स्पेस बनाना, मेट्रो, फ्लाईओवर के काम को गति देने के लिए दिल्ली सरकार दिल्ली के नवनिर्माण में लगी हुई है. इसलिए दिल्ली भाजपा सरकार और भाजपा कार्यालय जब कंधे से कंधे मिलाकर ऐसे ही चलेंगे तो हम विकसित भारत विकसित दिल्ली का सपना और तेजी से पूरा कर पाएंगे. दिल्ली को दुनिया की सबसे बेहतरीन राजधानी बनाने के लिए दिन रात एक कर देना चाहिए.

परिश्रम से आगे बढ़ी पार्टी: उन्होंने कहा कि नवरात्रि के पावन दिन में दिल्ली भाजपा को नया कार्यालय मिला है. यह नए सपनों और नए संकल्पों से भरा है. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना के 45 वर्ष हो चुके हैं. अटल जी, आडवाणी जी, नाना जी देशमुख, राजमाता विजयराजे सिंधिया जी, मुरली मनोहर जोशी जी ऐसे अनेक व्यक्तित्व के आशीर्वाद और परिश्रम से यह पार्टी आगे बढ़ी है. भाजपा आज इतना बड़ा वट वृक्ष बना है उसका रोपण अक्टूबर 1951 में हुआ था. तब डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नेतृत्व में जनसंघ स्थापना हुई थी और इस दौर में दिल्ली जनसंघ को भी अपना पहला अध्यक्ष मिला. फिर समय-समय पर बदलाव हुआ 1980 में जब भाजपा की स्थापना हुई तब वीके मल्होत्रा को दिल्ली भाजपा का पहला अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली. आज दिल्ली भाजपा जिस मजबूती में है वह बीते दशकों में हमारे लाखों कार्यकर्ताओं के त्याग और परिश्रम का परिणाम है।

भाजपा का 618 वां पार्टी कार्यालय बना दिल्ली:

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि  2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद इस दिशा में काम शुरू हुआ. उस समय के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने इस कार्यक्रम को रूप देते हुए कहा था कि हम लगभग 787 कार्यालय और हर प्रदेश में प्रदेश कार्यालय बनाएंगे. जेपी नड्डा ने कहा कि आज खुशी है कि 617 कार्यालय देशभर में तैयार हो गए हैं और यह 618 वां कार्यालय आज दिल्ली का भी बनकर तैयार हो गया. ऑफिस और कार्यालय में अंतर होता है. ऑफिस 10 बजे खुलता शाम में 5 बजे शाम में बंद हो जाता है, लेकिन कार्यालय हमेशा खुला रहता है. कार्यालय आदान-प्रदान और मिलने की जगह नहीं है, यह संस्कार स्थल है कार्यकर्ता को संगठन समझने का यहां से मौका मिलता है.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial