कुरुक्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, दो कारों की आमने-सामने टक्कर, पांच की मौके पर दर्दनाक मौत, कई घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कुरुक्षेत्र: कुरुक्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा कुरुक्षेत्र-कैथल रोड पर घराडसी गांव के पास हुआ, जब तेज रफ्तार में आ रही टाटा हैरियर और मारुति स्विफ्ट कार आमने-सामने टकरा गई.

5 लोगों की मौके पर मौत:

 सुबह करीब 7 बजे हुई इस भिड़ंत की आवाज इतनी तेज थी कि आस-पास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे. दोनों कारों के परखच्चे उड़ चुके थे. ग्रामीणों ने खिड़कियां काटकर कारों में फंसे 10 लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक स्विफ्ट कार में सवार 5 लोगों की मौत हो चुकी थी.

हादसे की वजह तेज रफ्तार: स्थानीय लोगों की मानें तो यह हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुआ. हादसे की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल भेजा गया.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial