गुस्से से तिलमिलाए पाकिस्तानी कप्तान ने लांघी सारी सीमा, मैच प्रेजेंटेशन में फेंका प्राइस मनी चेक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 के फाइनल में मैच के बाद हुए पुरस्कार वितरण समारोह में सलमान अली आगा ने गुस्से में चेक फेंक दिया. भारत ने यह रोमांचक मुकाबला पांच विकेट से जीता लेकिन मैच के बाद भी काफी ड्रामा हुआ.

मैच के बाद मैदान पर हुआ जमकर ड्रामा
भारत ने एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नकवी (पीसीबी चैयरमैन) से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया और बिना ट्रॉफी के ही जीत का जश्न मनाया. भारतीय टीम और नकवी के बीच इस गतिरोध का नतीजा यह हुआ कि क्रिकेट इतिहास में पहली बार ट्रॉफी आधिकारिक तौर पर सौंपे बिना ही टूर्नामेंट समाप्त हो गया.

पाकिस्तानी कप्तान सलमान ने की बदतमीजी
हालांकि, विवाद यहीं नहीं थमा और पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने मैच के बाद एक विवादास्पद कदम उठाया. उन्होंने उपविजेता का चेक लिया और फिर कुछ ही देर बाद झुंझलाहट में उसे फेंक दिया. आगा के इस कदम पर दर्शकों ने हूटिंग की ।

यह पूरा नाटक तब शुरू हुआ जब भारत ने मंच पर आने से इनकार कर दिया और जोर देकर कहा कि वे ट्रॉफी केवल अमीरात क्रिकेट बोर्ड के उपाध्यक्ष खालिद अल जरूनी से ही लेंगे. नकवी मंच पर अड़े रहे, जिससे गतिरोध पैदा हो गया और आयोजकों ने ट्रॉफी छीन ली. पाकिस्तानी खिलाड़ी लगभग एक घंटे तक अपने ड्रेसिंग रूम में ही रहे, जिससे समारोह में भी देरी हुई.

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial