बिहार-गृह मंत्री अमित शाह का चुनाव अभियान समिति के साथ बैठक, कार्यकर्ताओं को दिए जीत के मंत्र

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पटना : गृह मंत्री अमित शाह बिहार दौरे पर हैं. अमित शाह ने शुक्रवार को मैराथन बैठक की और कार्यकर्ताओं से रू-ब-रू हुए. राजधानी पटना में गृह मंत्री अमित शाह ने चुनाव अभियान समिति के पदाधिकारी के साथ बैठक की. चुनाव अभियान को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने 2 घंटे तक चर्चा की और कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए.

प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बैठक के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि गृह मंत्री अमित शाह में तमाम कार्यकर्ताओं और नेताओं का मार्गदर्शन किया है. हम लोग उनके दिशा निर्देश को मजबूती से लागू करने का काम करेंगे. दो दिनों तक बिहार में जो कोर कमेटी की बैठक हुई है. उसमें प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा हुई है और अंतिम रिपोर्ट हम लोग गृह मंत्री को सौंप देंगे केंद्रीय नेतृत्व प्रत्याशियों के चयन पर अंतिम फैसला लेगी.

”अमित शाह ने सभी को टास्क दिया है. बीजेपी के सभी सीटों पर उम्मीदवार लगभग तय. उम्मीदवारों पर विस्तार से चर्चा की गई. सभी उम्मीदवारों की स्क्रूटनी पूरी हो गई है. अमित शाह ने 40 पर्यवेक्षकों के साथ चर्चा की. दो तिहाई बहुमत हासिल करने पर फोकस रहा.”– दिलीप जायसवाल, प्रदेश अध्यक्ष, बीजेपी

बेतिया में कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र  दरअसल, गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को एक्शन मोड में दिखाई दिए. पहले तो उन्होंने बेतिया में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी के साथ बैठक की. बैठक में कार्यकर्ताओं को बूथ मजबूत करने के निर्देश दिए. इसके अलावा जनसंपर्क अभियान को मजबूत करने के लिए गृह मंत्री ने कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए.

जानकारी के मुताबिक, चंपारण इलाके में किस तरीके से भाजपा कार्यकर्ताओं को काम करना है. किन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाना है. इसे लेकर भी गृह मंत्री ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया. उन्होंने लोगों तक सरकार द्वारा किए जा रहे कामों को विस्तार से बताने पर जोर दिया।

‘NDA के लिए काम करें कार्यकर्ता’ : गृह मंत्री ने कार्यकर्ताओं से यह भी कहा कि हर कार्यकर्ता बूथ को मजबूत करें और 20 नए लोगों को जोड़ने का काम करें. गृह मंत्री ने बेतिया में कार्यकर्ताओं से कहा कि तमाम कार्यकर्ता एनडीए गठबंधन के प्रत्याशियों के लिए काम करें और उन्हें जिताने के लिए मेहनत करें.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial