राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज यानी गुरुवार की सुबह करीब सवा 10 बजे स्पेशल ट्रेन से धार्मिक यात्रा पर वृंदावन पहुंचीं. वृंदावन रोड रेलवे स्टेशन पर उनका शाहनाई की धुन के साथ भव्य स्वागत किया गया. राष्ट्रपति वृंदावन में साधु-संतों के साथ मुलाकात की और श्री ठाकुर बांके बिहारी मंदिर श्री कृष्ण जन्म स्थान मंदिर के दर्शन किए. इसके बाद निधि भवन में 500 मीटर की परिक्रमा की. कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, मेयर विनोद अग्रवाल, एडीजी आगरा जोन अनुपमा कुलश्रेष्ठ, कमिश्नर शैलेंद्र सिंह राष्ट्रपति के स्वागत के लिए स्टेशन पर मौजूद रहे.
कृष्ण कुब्जा मंदिर के किए दर्शन
वृंदावन में निर्धारित कार्यक्रम पूर्ण करके राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का काफिला मथुरा श्री कृष्ण कुब्जा मंदिर दर्शन के लिए पहुंचा. यहां राष्ट्रपति ने विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया. इसके बाद मथुरा के लिए रवाना हो गई. इस बीच उन्होंने बृजवासियों का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया.
श्री ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की पूजा-अर्चना
वृंदावन रोड रेलवे स्टेशन पर शहनाई की धुन के बीच हुए जोरदार स्वागत के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सड़क मार्ग से श्री ठाकुर बांके बिहारी मंदिर पहुंची. यहां विधि-विधान से उन्होंने पूजा-अर्चना की.










