संयुक्त राष्ट्र महासभा में ट्रंप ने फिर किया दावा, ‘मैंने भारत-पाकिस्तान संघर्ष को रोका’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर कहा कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष को रोका. उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र के लिए यहां एकत्रित विश्व नेताओं के सामने संयुक्त राष्ट्र के मंच से अपने इस दावे को दोहराया.

अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल में संयुक्त राष्ट्र के मंच से विश्व नेताओं को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा, “इसी तरह सिर्फ सात महीनों में मैंने सात युद्धों को समाप्त किया है. ट्रंप ने आगे कहा, “मैंने सात युद्ध समाप्त किए और सभी भयंकर थे. इनमें अनगिनत लोग मारे गए. इसमें कंबोडिया और थाईलैंड, कोसोवो और सर्बिया, कांगो और रवांडा, एक क्रूर और हिंसक युद्ध, पाकिस्तान और भारत, इजराइल और ईरान, मिस्र और इथियोपिया, और आर्मेनिया और अजरबैजान युद्ध शामिल हैं.”

बता दें कि 10 मई को जब ट्रंप ने सोशल मीडिया पर घोषणा की कि वाशिंगटन की मध्यस्थता में बातचीत के बाद भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं, तब से उन्होंने लगभग 50 बार अपना यह दावा दोहराया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का समाधान करने में मदद की है.

रूस से तेल खरीदने पर टैरिफ लगाया
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने संबोधन में कहा कि चीन और भारत रूसी तेल की खरीद जारी रखकर यूक्रेन में चल रहे रूसी युद्ध के प्राइमरी फंडर्स हैं. ट्रंप प्रशासन ने रूसी तेल की खरीद के लिए नई दिल्ली पर दंड स्वरूप 25 प्रतिशत का अतिरिक्त टैरिफ लगाया है, जिससे अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए कुल शुल्क 50 प्रतिशत हो गए हैं, जो दुनिया में सबसे अधिक शुल्कों में से एक है.

भारत ने अमेरिका द्वारा लगाए गए शुल्कों को अनुचित बताया है. नई दिल्ली ने कहा कि किसी भी बड़ी अर्थव्यवस्था की तरह, वह अपने राष्ट्रीय हितों और आर्थिक सुरक्षा की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगा.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial