UKSSSC के पेपर लीक मामले को लेकर देहरादून में सैकड़ों बेरोजगार युवाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन के सदस्यों ने घण्टाघर और परेड ग्राउंड पर इकट्ठा होकर निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई।
इस दौरान प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई गयी थी कई महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस जवान और वरिष्ठ अधिकारी तैनात दिखाई दिए।
बेरोजगार संघ का कहना था कि UKSSSC परीक्षाओं में पेपर लीक के आरोप गंभीर हैं इसकी पारदर्शी जांच होनी चाहिए और दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
साथ ही प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो वे आगे भी आंदोलन को तेज करेंगे। प्रदर्शन में शामिल युवाओं ने अधिकारियों से मांग की कि मामले की जाँच उच्च स्तरीय और सीबीआई जांच कराई जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।










