नई दिल्ली: इजराइल और फिलिस्तीन के बीच लगभग 22 महीने से संघर्ष चल रहा है. कांग्रेस की सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने 12 अगस्त 2025 को सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट डालकर इस मामले में केंद्र सरकार की चुप्पी पर निशाना साधा था. प्रियंका ने एक बार फिर पोस्ट डालकर फिलिस्तीन के प्रति भारत की विदेश नीति की आलोचना की है. इसे शर्मनाक और नैतिक साहस की कमी वाला बताया.
प्रियंका ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा-
“नवंबर 1988 में फ़िलिस्तीन को एक राष्ट्र के रूप में मान्यता देने वाले दुनिया के पहले कुछ देशों में भारत भी शामिल था. उस समय, और वास्तव में, फ़िलिस्तीनी लोगों के वीरतापूर्ण संघर्ष के दौरान, हमने अंतर्राष्ट्रीय मंच पर सही के लिए खड़े होकर और मानवता और न्याय के मूल्यों को कायम रखकर दुनिया को राह दिखाई. और अब हम यहां हैं… पिछले बीस महीनों में फ़िलिस्तीन के प्रति हमारी नीति शर्मनाक और नैतिक शुद्धता से रहित रही है. यह पहले के साहसी रुख का एक दुखद ह्रास है.”









