यूपी: प्रयागराज में बड़ा हादसा, सड़क किनारे बैठे लोगों को अज्ञात वाहन ने रौंदा; चार की मौत, तीन की हालत गंभीर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रयागराज: आज सुबह बड़ा दर्दनाक  हादसा हो गया। बोलेरो खराब होने के बाद वाहन से बाहर निकलकर हाईवे पर बैठे सात लोगों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। इसमें एक महिला समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन महिलाएं गभीर रूप से घायल हो गई हैं। उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सभी लोग कानपुर के रहने वाले थे। घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई।

 हादसा  सुबह चार बजे  हुआ। सभी लोग गया से पिंडदान करके कानपुर लौट रहे थे।

बोलेरो गाड़ी संख्या UP 77 Z 8903 से गुलौली थाना मूसानगर कानपुर देहात से गाड़ी में सवार होकर गया पिंडदान करने गए थे। वापस आते समय सोरांव थाना क्षेत्र के बिगाहियां पुल के पास वाहन खराब हो गई। हाईवे पर ही गाड़ी खड़ी करके ड्राइवर मिस्त्री के खोज में चला गया था। वाहन में सवार सभी लोग गाड़ी से उतरकर हाईवे पर बैठे थे, तभी अज्ञात वाहन ने सभी को रौंद दिया। जिसमें मौके पर ही सुरेश सैनी, सुरेश बाजपेई व पत्नी तारा देवी तथा राम सागर अवस्थी की मौके पर ही मौत हो गई तीन महिलाएं घायल हो गईं। एक बुजुर्ग प्रेम नारायण और चालक सुरक्षित हैं। घायलों को जिला हॉस्पिटल के भर्ती किया गया है।
News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial