50 लाख महिलाओं के खातों में जमा होंगे ₹10-10 हजार, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ?

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पटना: चुनावी साल में बिहार की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं. ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने बताया कि राज्य की 50 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 26 सितंबर को मुख्यमंत्री 10,000 रुपये भेजेंगे. यह राशि स्वरोजगार के लिए दी जाएगी.

स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने योजना के तहत पहली किस्त के बाद छह महीने पर आकलन कर 2,00,000 तक की अतिरिक्त सहायता भी देने का प्रावधान रखा है. इससे महिलाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने और बढ़ाने में मदद मिलेगी.

1 करोड़ महिलाओं ने किया आवेदन: इस योजना के लिए आवेदन करना आसान है. अब तक 1 करोड़ 5 लाख से अधिक जीविका दीदियों ने आवेदन किया है. इसके अलावा, 1 लाख 40 हजार से ज्यादा महिलाओं ने स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के लिए आवेदन किया है.

किसे मिलेगा लाभ: इस योजना का लाभ उन परिवारों की महिलाओं को मिलेगा जिनमें पति-पत्नी और अविवाहित बच्चे हैं. अविवाहित महिलाएं जिनके माता-पिता जीवित नहीं हैं, वे भी पात्र होंगी। आवेदक की उम्र 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए. परिवार में कोई आयकर दाता या सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए.

आवेदन कैसे करें?: ग्रामीण इलाकों की महिलाएं अपने ग्राम संगठन के माध्यम से आवेदन करेंगी. यदि कोई महिला समूह से जुड़ी नहीं है, तो पहले उसे समूह में शामिल होना होगा. शहरी महिलाएं जीविका की आधिकारिक वेबसाइट www.brlps.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं.

महिलाओं के लिए योजना: अब तक एक करोड़ से अधिक महिलाओं ने इस योजना के लिए आवेदन किया है. जल्द ही बाकी महिलाओं को भी लाभार्थी बनाया जाएगा. मुख्यमंत्री ने इस योजना के लिए ग्रामीण विकास विभाग को 20,000 करोड़ रुपये की राशि कैबिनेट से मंजूर करवा ली है.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial