चमोली आपदा, मृतकों के परिजनों को सीएम ने दिए पांच-पांच लाख के चेक, 12 घायलों को किया एयरलिफ्ट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को चमोली जिले के नंदानगर आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान जहां सीएम धामी ने आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया तो वहीं आपदा पीड़ितों का हाल भी जाना.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा से प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी सरकार पूरी तरह से प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है. इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने राहत कार्यो की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में हुए नुक़सान का विस्तृत आकलन करने के निर्देश दिए.

मृतकों के परिजनों को दी राहत राशि: मुख्यमंत्री धामी ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख की सहायता राशि के चेक भी प्रदान किये. मुख्यमंत्री धामी ने आपदा प्रभावित कुंतारी लगा फाली और कुंतारी लगा सरपाणी गांव का स्थलीय निरीक्षण करने के साथ ही धुर्मा, मोख, कुंडी, बांसबारा और मोखमल्ला गांवों का हवाई सर्वेक्षण कर आपदा से नुकसान एवं राहत कार्यों का जायजा लिया.

पीड़ितों को दिया मदद का भरोसा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीड़ितों से भेंट कर कहा कि आपदा की इस घड़ी में सरकार पूरी तरह से प्रभावितों की साथ खड़ी है. प्रभावित क्षेत्रों में युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य संचालित किए जा रहे हैं.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन-जीवन को जल्द सामान्य करने के लिए राहत और बुनियादी सुविधाओं की बहाली के कार्यों को पूरी क्षमता व तत्परता से संचालित करने में निरंतर जुटे रहें. प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत और पेयजल की सुचारू आपूर्ति और सभी क्षेत्रों तक सड़क संपर्क बहाल करने के काम को प्राथकिता से पूरा किया जाय.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial