नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे. किन मुद्दों को लेकर वह राष्ट्र को संबोधित करेंगे ये अभी स्पष्ट नहीं है. हालांकि चर्चा इस बात की है कि जीएसटी की नई दरें कल से लागू हो रही है. ये मोदी सरकार का बड़ा फैसला माना जा रहा है. बता दें कि इससे पहले 12 मई को ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री ने राष्ट्र को संबोधित किया था.
एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी आज शाम 5 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे. कहा यह जा रहा है कि पीएम मोदी सोमवार से लागू होने वाली जीसटी की नई दरों को लेकर राष्ट्र को संबोधित करेंगे. बता दें की जीएसटी की नई दरें सोमवार से लागू हो जाएंगी. इससे घरेलू सामानों की कीमतों में कमी आएगी. नई जीएसटी दर से पनीर, घी, साबुन, शैंपू, कार, एसी समेत कई सामानों के दाम कम हो जाएंगे.
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर उन्होंने राष्ट्र को संबोधित किया था. उस दौरान उन्होंने देश की सेना, सशस्त्र बलों, वैज्ञानिकों को हर भारतवासियों की ओर से सैल्यूट किया था. पीएम मोदी ने सेना की वीरता को पराक्रम को माताओं और बहनों को समर्पित किया था. पीएम मोदी ने पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए आतंकवाद के वीभत्स चेहरे पर जोर दिया. उन्होंने इस घटना पर दुख जताया और कहा कि उन्होंने इस हमले में शामिल आतंकियों को मिट्टी में मिलाने के लिए सेना को पूरी छूट दे दी थी.










