प्रदेश भर में सेवा पखवाड़े का आगाज, सीएम ने लगाई झाड़ू, हाथों से पिलाई चाय

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जयपुरआज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है. इस जन्मदिन को प्रदेशवासियों के साथ भाजपा कार्यकर्ता भी अलग अंदाज में मना रहे हैं. राजस्थान में सत्ता और संगठन की ओर से पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है. 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले में जनसेवा से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इस सेवा पखवाड़े का आगाज मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को मानसरोवर सिटी पार्क में झाड़ू लगाकर किया. सीएम ने न केवल झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया, बल्कि चाय की थड़ी पर अपने हाथों से चाय बनाकर लोगों को चाय भी पिलाई. इसके बाद सीएम भजनलाल शर्मा ने पीएम मोदी की 11 साल के कामकाज की उपलब्धियां को लेकर जवाहर कला केंद्र में लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया।

यूं चला कार्यक्रम : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सुबह से ही प्रदेश भर मे सेवा पखवाड़े का आगाज हुआ. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सुबह ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम के तहत मानसरोवर स्थित सिटी पार्क में सफाई की और परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. इस अवसर पर उन्होंने नागरिकों से स्वच्छ भारत निर्माण में सक्रिय सहयोग देने और स्वच्छता को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने की अपील करते हुए स्वच्छता की शपथ दिलवाई. कार्यक्रम में सीएम भजनलाल शर्मा ने सीवरेज नीति का विमोचन, सफाई मित्रों को पीपीपी किट का वितरण और अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित भी किया.

इसके बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मानसरोवर जयपुर मे सड़क पर एक थड़ी पर रुके और अपने हाथों से चाय बना कर सभी को वितरित की. इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा आमजन के बीच जन सेवा के रूप में कार्य करने का संदेश देते हैं. उनकी प्रेरणा को हम सबको अमल में लाना है. सेवा पखवाड़ा के तहत किए जाने वाले कार्यक्रमों को महज एक औपचारिकता के रूप में नहीं लेकर जन सेवा के रूप में ले और आम जनता तक इनका लाभ किस तरह से पहुंचे, उसके लिए काम करें.

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial