पटना में STET अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज; ‘परीक्षा नहीं तो वोट नहीं’ का नारा लगाते हुए निकली थी भीड़

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षा से पहले पात्रता परीक्षा कराने की मांग को लेकर सोमवार को सैकड़ों अभ्यर्थी पटना की सड़कों पर उतर आए। अभ्यर्थियों ने पटना कॉलेज से पैदल मार्च शुरू किया और मुख्यमंत्री आवास तक जाने की कोशिश की।

डाकबंगला चौराहा पर पुलिस ने अभ्यर्थियों को रोक लिया और वहां बैरिकेडिंग कर दी। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन अभ्यर्थी अपनी मांग पर अड़े रहे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

अभ्यर्थियों का कहना था कि जब तक सरकार शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित नहीं करती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। स्थिति बेकाबू होते देख पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसमें एक अभ्यर्थी बेहोश हो गया, जबकि कुछ छात्र नेताओं को हिरासत में ले लिया गया।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial