गढ़मुक्तेश्वर: एक हफ्ता पहले एक घटना हुई थी जिसमें बताया गया था कि एक युवक ने अपनी लाइसेंसी गन से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही थी कि आत्महत्या मामले में एक नया मोड़ आ गया है जिसमें मृतक युवक की माँ ने बेटे की हत्या का आरोप पत्नी पर लगाया है और थाने में तहरीर दी है ।हम आपको बता दे कि थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव मुहम्मदपुर के रहने वाले युवक आरिश की गोली लगने से मौत हो गयी थी।एक हफ्ता बीत जाने के बाद मृतक युवक की माँ फलक नाज़ ने अपने बेटे की पत्नी पर ही हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।जिसमें आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही पत्नी उनके बेटे और परिवार वालों से झगड़ा करती आ रही है।और जिस दिन मेरे बेटे की मौत हुई तो मेरी बहू भी कमरे में मौजूद थी।और कमरे का दरवाज़ा अंदर से बंद कर रखा था।गोली की आवाज़ सुनते ही जैसे हम सब आरिश के कमरे की तरफ दौड़े तो कमरे का दरवाज़ा बंद था।दरवाज़ा खटखटाने के बाद बहू ने दरवाज़ा खोला।कमरे में देखा तो मेरा बेटा लहूलुहान पड़ा है जिसे हम आननफानन में अस्पताल ले गये।जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वही थाना बहादुरगढ़ पुलिस का कहना है कि युवक की गोली लगने से मौत के मामले में पुलिस ने घटना में सम्लित लाइसेंसी रिवाल्वर भी मौके से बरामद कर ली थी।इस मामले में अभी जांच चल रही है ।वही पुलिस का कहना है कि जो तहरीर मृतक युवक की माँ ने दी है उसकी जांच कर उचित कार्रवाई की जायगी।











