स्पीकर ऋतु खंडूड़ी से मिले सीएम धामी, विधानसभा सत्र की तैयारियों को लेकर की चर्चा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पीकर  ऋतु खंडूड़ी भूषण से उनके यमुना कॉलोनी स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की और विधानसभा सत्र की तैयारियों को लेकर चर्चा की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल भी मौजूद थे। आपको बता दें कि उत्तराखंड की विधानसभा का मानसून सत्र आगामी 19 अगस्त से गैरसैन मैं होने जा रहा है…. इसे लेकर विधानसभा नें अपनी तैयारियो क़ो अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है….

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी नें बताया की देहरादून विधानसभा की भांति ही इस बार गैरसैण में भी डिजिटल विधानसभा सत्र आहूत किया जा रहा है… जिसकी सम्पूर्ण तैयारियां पूरी कर दी गई है…. साथ ही उन्होंने जानकारी देते हुए बताया की अभी तक विधानसभा सचिवालय क़ो विधायकों के माध्यम से कुल 547  सवाल प्राप्त हो चुके है…. ऋतु ने  कहा की सत्र निर्वाध रूप से चले यही उनकी कोशिश है

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial