स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित हुये उत्तराखंड पुलिस के जवान, सीएम धामी, डीजीपी ने दिये मेडल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून: स्वतंत्रता दिवस- 2025 के मौके पर उत्तराखंड पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों को विशिष्ट कार्यों एवं सेवा के लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने “सराहनीय सेवा पदक” प्रदान किये.पुलिस मुख्यालय में DGP दीपम सेठ ने ध्वजारोहण कर सभी को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई. इसके बाद पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ’गोल्ड’ एवं पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ’सिल्वर’ प्रदान किये गये.

 इस मौके पर डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान के प्रति निष्ठा, कर्तव्य पालन और देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई. कार्यक्रम में गणतंत्र दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस बल को सदैव जनता की सुरक्षा और सेवा में तत्पर रहना चाहिए. साथ ही डीजीपी ने स्वतंत्रता दिवस 2025 के पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ’गोल्ड’ और पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ’सिल्वर’ प्रदान कर सभी को बधाई दी.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial