WI vs PAK: पाकिस्तान 92 पर हुआ ढेर, 34 साल बाद वेस्टइंडीज ने जीती वनडे सीरीज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मैच मंगलवार, 12 अगस्त को ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला गया. जिसमें पाकिस्तानी टीम 294 रनों के जवाब में 29.2 ओवर में 92 रनों पर ढेर हो गई. जिसके साथ वेस्टइंडीज 34 साल बाद पाकिस्तान के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज जीतने में कामयाब हो गया.

पांच खिलाड़ी शून्य पर हुए आउट
294 रनों का पीछा करते हुए पाकिस्तान महान खिलाड़ी मोहम्मद रिजवान शून्य, बाबर आजम 9 बनाकर पवेलियन लौट गए. इसके अलावा दोनों ओपनर साइम अयूब और अब्दुल्ला शफीक भी खाता नहीं खोल सके. उसके बाद निचले क्रम में हसन अली और अबरार अहमद भी बिना कोई रन बना पवेलियन लौट गए. जिसकी वजह से पाकिस्तान को 202 रनों से हार का सामना करना पड़ा.

पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही
पाकिस्तान 9वें ओवर में 23 के स्कोर पर ही अपने 4 विकेट खो दिया था. जिसमें उसके शीर्ष 3 बल्लेबाज शून्य पर आउट हो गए. जिसके बाद पाकिस्तान खुद को संभाल नहीं सका और 92 पर ही ढेर हो गया. सलमान आगा (30) और हसन नवाज (23 रन) टॉप स्कोरर रहे. वेस्टइंडीज की ओर से जीडन सील्स ने 7.2 ओवर में 18 रन देकर 6 विकेट लिए. सीरीज में शानदार गेंदबाजी करने की वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ दि मैच का अवॉर्ड दिया गया.

कप्तान शाई होप ने खेली शतकीय पारी
कप्तान शाई होप की शतकीय पारी ने कैरेबियाई क्रिकेटरों को पाकिस्तान पर 202 रनों से सीरीज जीतने में अहम भूमिका निभाई. होप ने 94 गेंद पर नाबाद 120 रनों की पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 5 छक्का शामिल था. इसके अलावा रोस्टन चेस ने 36, लेविस ने 37 और जस्टिन ग्रेविस ने 43 रनों का योगदान दिया. जिससे वेस्टइंडीज 50 ओवर में 6 विकेट पर 249 रन बनाने में कामयाब रहा. शानदार बल्लेबाजी की वजह से होप के प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया.

वेस्टइंडीज ने सीरीज हारने का सिलसिला तोड़ा
पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज जीतने से वेस्टइंडीज ने घर में लगातार तीन सीरीज हारने का सिलसिला भी तोड़ दिया है. इससे पहले वेस्टइंडीज को अपने घर में ऑस्ट्रेलिया से टेस्ट सीरीज फिर टी20 सीरीज और पाकिस्तान से टी20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था.

मैच जीतने के बाद वेस्टइंडीज के कप्तान ने कहा कि उन्हें अपनी टीम पर बेहद गर्व है. होप ने कहा कि खेल में नकारात्मक पहलुओं पर बहुत ज़ोर दिया गया था, लेकिन अब वेस्टइंडीज क्रिकेट के लिए गौर करने लायक सकारात्मक पहलू भी हैं.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial