फिल्म ‘वॉर 2’ की रिलीज को अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। यह फिल्म इसी महीने सिनेमाघरों में दस्तक देगी। आज रविवार को हैदराबाद में फिल्म का भव्य इवेंट आयोजित हुआ।
फिल्म ‘वॉर 2’ में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्क्रीन पर आमने-सामने नजर आएंगे। यह जूनियर एनटीआर की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म है। अब जब फिल्म की रिलीज डेट एकदम नजदीक है तो मेकर्स ने इसका व्यापक स्तर पर प्रचार शुरू कर दिया है। इस कड़ी में आज रविवार को हैदराबाद में इवेंट आयोजित किया गया।
हैदराबाद में हुआ भव्य इवेंट
आज रविवार को हैदराबाद में भव्य इवेंट आयोजित हुआ। इसमें ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर को एक ही मंच पर देखा गया। साथ में फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी भी नजर आए। यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की फिल्म है।










