पोता-पोती को डूबता देख तालाब में कूदी दादी, नहीं बचा पाईं जान; दर्दनाक हादसे में तीनों की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राजसमंद जिले के देवगढ़ थाना क्षेत्र में तालाब में डूबने से तीन लोगों की मौत हो गई। मंडावर ग्राम पंचायत के ढाक का चौड़ा गांव में रविवार सुबह तालाब में पोते-पोती को डूबता देख दादी ने छलांग लगा दी। तैरना न जानने की वजह से तीनों तालाब में डूब गए। हादसे की सूचना पर देवगढ़ थाना इंचार्ज अनिल विश्नोई मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे।  

दादी अपने पोते और पोती को लेकर बकरियां चराने जंगल में गई थी। इस दौरान दोनों तालाब में नहाने के लिए उतरे इस दौरान वो अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। दादी ने दोनों बच्चों को डूबता देखा तो वो भी पानी में कूद गई। दादी को भी तैरना नहीं आता था। हादसे में दोनों बच्चों के साथ दादी भी पानी डूब गई।

ग्रामीणों की मदद से बच्चों और दादी को पानी से बाहर निकाला गया और देवगढ़ के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां जांच के बाद डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद माहौल गमगीन हो गया। पुलिस ने तीनों शव का पोस्टमॉर्टम करवा कर शव परिजनों को सुपुर्द किया। 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial