नैनीताल के इस गांव में युवाओं की शादी पर ‘ब्रेक’, ग्रामीणों की एक ‘शर्त’, इंतजार में अधेड़ हो रहे कुंवारे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नैनीताल: आज के युग में सड़क की कमी अब सिर्फ विकास की नहीं, बल्कि सामाजिक संकट की वजह भी बन गई है. ऐसा हम नैनीताल जिले के गैरीखेत गांव के हालातों के देखकर कह रहे हैं. गैरीखेत गांव में सड़क नहीं होने की वजह से यहां के युवाओं की शादी की राह मुश्किल हो गई है. जिसके कारण यहां रहने वाले लोग सामाजिक रूप से खुद को लोगों से दूर दूर सा पाते हैं।

गैरीखेत गांव, नैनीताल जिले का एक छोटा लेकिन संघर्षशील गांव है. यहां सड़क नहीं होने की वजह से अब शादियां भी नहीं हो पा रहीं है. यहां 50 से अधिक युवक-युवतियां वर्षों से सिर्फ इसलिए कुंवारे हैं क्योंकि बारात गांव तक पहुंच नहीं पाती है. बरसात हो या धूप, बारात का आना-जाना बहुत मुश्किल हो जाता है. कई बार तो रिश्ते तय होने से पहले ही टूट जाते हैं. गांव के कई लड़के लड़कियों की लव मैरिज तक इसी कारण टूट गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि शादी सिर्फ दो लोगों का नहीं, पूरे गांव का सामाजिक मान-सम्मान होता है, लेकिन जब बारात ही गांव तक नहीं पहुंच सकती, तो उन्हें शर्मिंदगी झेलनी पड़ती है. ग्रामीणों ने कहा हमने कई बार प्रशासन से सड़क की मांग की, लेकिन आज तक सिर्फ वादे ही मिले।

ग्रामीणों का कहना है जब तक सड़क नहीं बनेगी, न तो कोई बेटी यहां से विदा होगी, और न ही कोई बारात गांव में आएगी. गैरीखेत के लोगों की ये आवाज सिर्फ एक गांव की नहीं, बल्कि उन हजारों गांवों की है जहां बुनियादी सुविधाएं आज भी एक सपना हैं.

उधर, मामले में अधिकारियोंं का कहना है गांव में सड़क निर्माण की सभी कार्य और औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं. सड़क निर्माण के लिए मामला केंद्र सरकार स्तर पर लंबित है. जल्द ही सड़क निर्माण के लिए अनुमति मिल जाएगी. इसके बाद गांव में सड़क निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा।

बता दें, गैरीखेत गांव सरोवर नगर नैनीताल से महज 3 किलोमीटर दूर है. इसके बाद भी यहां से विकास आज भी कोसों दूर है. गैरीखेत गांव आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझ रहा है. यहां के ग्रामीण अपनी जरूरी मांगों के लिए कई बार आवाज बुलंद कर चुके हैं, मगर शायद उनकी ये आवाजें हुक्मरानों के कानों त पहुंचती

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial