स्थानीय लोगों ने दी पुलिस को सूचना
स्थानीय लोगों ने घर से चीख-पुकार और हंगामा सुनकर पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची करावल नगर थाना पुलिस ने दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया,जहां तीनों के शव खून से लथपथ हालत में पड़े मिले. पुलिस ने तुरंत घटनास्थल को सील कर दिया और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर सबूत जुटाने का काम शुरू कर दिया है.
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की तलाश में टीमों को लगा दिया गया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. शुरुआती जांच में घरेलू विवाद की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है.
करावल नगर के इस दर्दनाक ट्रिपल मर्डर ने इलाके के लोगों को झकझोर कर रख दिया है. पड़ोसियों के मुताबिक, प्रदीप का स्वभाव पिछले कुछ दिनों से चिड़चिड़ा हो गया था, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेगा.
पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही घटना के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा. फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है.










