पूर्व विधायक और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी शाह का निधन, पिछले तीन माह से थीं बीमार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

थराली की पूर्व विधायक और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी शाह का लंबी बीमार के बाद शनिवार को निधन हो गया।

उत्तराखंड के कर्णप्रयाग में थराली की पूर्व विधायक और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी शाह का निधन हो गया है। मुन्नी देवी पिछले तीन माह से बीमार थीं। उनका इलाज चल रहा था।  शनिवार को मुन्नी देवी ने  देहरादून स्थित अस्पताल में अंतिम सांस ली। दिल्ली उसके बाद देहरादून अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। देहरादून स्थित अस्पताल में उनका निधन हो गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके निधन पर अफ़सोस का इज़हार किया है । आज  कर्णप्रयाग संगम तट पर उनका  अंतिम संस्कार होगा।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial