उत्तरकाशी के धराली में बादल फटा, पहाड़ों से आए मलबे से कई घर तबाह, 4 की मौत, 50 से ज़्यादा लोग लापता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तरकाशी में बादल फटने से बड़ा हादसा हुआ है. यहां धराली इलाके में बादल फटा है जिममें चार लोगों की मौत हो गई है. हादसे में 50 से ज़्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं. पहाड़ों से सैलाब के साथ मलबा बहकर आया और नदी किनारे बसे कई घर तबाह हो गए हैं.बाढ़ का पानी कई होटलों में घुस गया है. बाढ़ के पानी के साथ मलबा भी घरों, दुकनों में घुस गया है. डीएम ने 4 लोगों की मौत की पुष्टि की है.

पीएम ने जताया दुख

पीएम मोदी ने उत्तरकाशी हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने पीड़ितों के प्रति संवेदना जताई है.

वही सीएम धामी ने कहा कि राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।

राहत एवं बचाव कार्यों के लिए SDRF, NDRF, जिला प्रशासन तथा अन्य संबंधित टीमें युद्ध स्तर पर जुटी हुई है।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial