केंद्र सरकार का UAPA के तहत बड़ा एक्शन, पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े 23 लोगों को किया आतंकी घोषित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली:  गृह मंत्रालय ने आतंकवाद के खिलाफ एक बेहद सख्त और बड़ा कदम उठाते हुए 23 पाकिस्तानी नागरिकों को UAPA के तहत आधिकारिक तौर पर ‘आतंकवादी’ घोषित कर दिया है। इन सभी 23 नामों को UAPA की चौथी अनुसूची में शामिल किया गया है। इस सूची में शामिल होने के बाद इन आतंकियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का रास्ता आसान हो जाता है।

यह पूरी कार्रवाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्रीय सुरक्षा नीति और गृह मंत्री अमित शाह के ‘आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस’ के विजन को मजबूत करने के लिए की गई है।

जिन 23 को आतंकी घोषित किया गया है वो जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और अन्य सीमा पार के सक्रिय आतंकवादी संगठनों से जुड़े हुए हैं। ये सभी फिलहाल पाकिस्तान में बैठकर भारत विरोधी गतिविधियों को संचालित कर रहे हैं।

गृह मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, घोषित किए गए आतंकियों में अब्दुल रऊफ, हाफिज खालिद वलीद और राणा इफ्तिखार शामिल हैं, जो लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक और मास्टरमाइंड हाफिज मोहम्मद सईद के बेहद करीबी माने जाते हैं। ये लोग आतंकियों को वित्तीय मदद जुटाने और युवाओं को भड़काने का काम करते थे।

गृह मंत्रालय के मुताबिक ये सभी जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा, जमात-उद-दावा, TRF, अल-कायदा और ISIS जैसे आतंकी नेटवर्क से जुड़े रहे हैं। इन पर घुसपैठ, ड्रोन से हथियार भेजने, फंडिंग, आतंकियों की भर्ती और भारत में आतंकी हमलों की साजिश रचने के आरोप हैं। सरकार का कहना है कि यह फैसला सीमा पार बैठे आतंक के पूरे नेटवर्क पर कार्रवाई को और मजबूत करेगा।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial