बरेली में जुमे की नमाज के बाद हुए बवाल में बड़ी कार्रवाई; 6 मुकदमे दर्ज, 13 गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली: यूपी के बरेली में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय को लोगों ने आई लव मोहम्मद के पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया था. प्रदर्शनकारियों को शांत करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा था. इसको लेकर बवाल हुआ था.

अब इस मामले में बरेली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है.बरेली पुलिस ने बवाल मामले में 6 मुकदमे दर्ज किए हैं. साथ ही 13 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. करीब 36 लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है.

शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा के आह्वान पर निकले उपद्रवियों ने कई जगह बवाल किया था. जहां पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़कर उनको खदेड़ा था. अब पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने में जुट गई है.

बरेली के एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि शुक्रवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए बवाल के मामले में पुलिस की तरफ से कुल 6 मुकदमे अभी तक दर्ज किए गए हैं. जिनमें कुछ नामजद और सैकड़ों अज्ञात को शामिल किया गया है. पुलिस ने अभी तक कोतवाली में एक, कैंट थाने में एक, किला थाने में एक, बारादरी थाने में दो और प्रेम नगर थाने में एक मुकदमा दर्ज किया है.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial